खुद से 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ प्रियंका ने की सगाई, जानें कौन हैं निक जोनास
निक जोनास के पिता सॉन्ग राइटर और म्यूज़िशियन हैं। वहीं उनकी मां गायक और साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं।
नई दिल्ली:
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली है। मुंबई में प्रियंका और निक की 'रोके' की रस्म हुई। इस मौके पर दोनों भारतीय पोशाक पहने नजर आएं। निक देसी कुर्ते पायजामे में काफी अच्छे लग रहे थे, जबकि प्रियंका पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खबरों की मानें तो दोनों इसी साल के अंत में सात फेरे लेंगे। वैसे तो प्रियंका के बारे में उनके फैंस को काफी कुछ पता है, लेकिन क्या आप निक के बारे में ये खास बाते जानते हैं...
आइये जानते हैं कि 'देसी गर्ल' प्रियंका का दिल चुराने वाले निक जोनास आखिर हैं कौन और अभी क्या करते हैं:
. निक जोनास का जन्म टेक्सास के डलास में साल 1992 में 16 सितंबर के दिन हुआ था और उनका पूरा नाम निकोलस जेरी जोनास है।
. निक अमेरिकी सिंगर, एक्टर, सॉन्ग राइटर और रिकॅार्ड प्रोड्यूसर हैं।
. उन्होंने महज 7 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था।
. निक का पहला एल्बम (Eponymous Debut Album) 2004 में आया। इसके बाद उन्होंने अपने दो भाइयों जॅाए और केविन के साथ मिलकर 'जोनास ब्रदर्स' के नाम से एक पॉप रॉक बैंड बनाया।
. निक जोनास के पिता सॉन्ग राइटर और म्यूज़िशियन हैं। वहीं उनकी मां सिंगर और साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं।
. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की उम्र में 11 साल का फासला है। अभी प्रियंका 36 साल की और निक जोनास 25 साल के है, लेकिन इन दोनों के प्यार में उम्र का फर्क कोई खास असर नहीं दिखा पाया।
और पढ़ें: प्रियंक चोपड़ा और निक जोनास से की सगाई, तस्वीरों में देखें इस जोड़ी का 'देसी अंदाज'
बता दें कि जून में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर