प्रेम सिंह तमांग ने पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली
प्रेम सिंह तमांग (गोले) को सोमवार को यहां पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई.
गंगटोक:
प्रेम सिंह तमांग (गोले) को सोमवार को यहां पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने नए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. गोले ने नेपाली भाषा में शपथ ली. जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें कुंगा नीमा लेपचा, सोनम लामा, बेडु सिंह पंथ, मणि कुमार शर्मा, अरुण कुमार उप्रेती, समदप लेपचा, लोक नाथ शर्मा, मिंगमा नोरुबु शेरपा, कर्मा लोडे भूटिया, भीम हंग लींबू और संजीत खारेल शामिल हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नौकरशाह, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल हुए.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व