NN Opinion poll:पूर्वोत्तर से NDA के खाते में आ रहीं इतनी सीटें
न्यूज नेशन (News Nation) ने कराया ओपिनियन पोल (Opinion poll). आइए जानते हैं देश जनता किसकी सरकार बनवाने के लिए सोच रही है. देखें NEWS NATION पर Opinion poll.
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2019 के महामुकाबले के पहले चरण के मतदान में अब चंद घंटे रह गए हैं. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों के 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, लेकिन इससे पहले हर जगह, चाहे वो चाय की दुकान हो या फिर दोस्तों की महफिल या फैमिली चक्कलस. हर जगह यही सवाल अबकी बार किसकी सरकार? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए आपके पसंदीदा न्यूज चैनल न्यूज नेशन (News Nation) ने कराया ओपिनियन पोल (Opinion poll). आइए जानते हैं देश जनता किसकी सरकार बनवाने के लिए सोच रही है. देखें NEWS NATION पर Opinion poll.
यह भी पढ़ेंः NN Opinion poll: इन मुद्दों से प्रभावित है इस बार मतदाता, जानिए किस मुद्दे पर क्या है उसकी राय
NN Opinion poll के मुताबिक इस बार असम को छोड़ पूर्वोत्तर के 7 राज्यों की 11 सीटों में से 7 पर कमल खिलता नजर आ रहा है वहीं 2 सीट यूपीए और दो अन्य के खाते में जा रही हैं. अगर बात असम की करें तो यहां की 14 सीटों में से 8 पर बीजेपी बाजी मारती दिख रही है जो NDA के लिए बड़ी बढ़त है. वहीं यहां यूपीए को 5 और अन्य को एक सीट ही मिल रही है. पिछली बार असम में NDA को 7 कांग्रेस को 3 और अन्य के हिस्से में 4 सीटें आईं थीं.
NN Opinion poll
S NO | STATE | NDA | UPA | OTHER | TOTAL |
1 | गोवा | 1 | 1 | 0 | 2 |
2 | दादार नागर | 1 | 0 | 0 | 1 |
3 | दमन दीव | 1 | 0 | 0 | 1 |
4 | आसाम | 8 | 5 | 1 | 14 |
5 | पूर्वोत्तर (7 राज्य) | 7 | 2 | 2 | 11 |
6 | ओडिशा | 12 | 0 | 9 | 21 |
7 | पुडूचेरी | 0 | 1 | 0 | 1 |
8 | अंडमान | 1 | 0 | 0 | 1 |
9 | लक्ष्य द्वीप | 0 | 1 | 0 | 1 |
NN Opinion poll के मुताबिक इस बार बीजेपी को झटका लगने वाला है. 2014 में बीजेपी को अकेले 282 सीटें मिलीं थी लेकिन इस बार पूरा एनडीए मिलकर भी अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा पा रहा है. इस बार एनडीए को केवल 278 सीटें मिल रही हैं. यह बहुमत के लिए जरूरी 272 के जादुई आंकड़े से 6 सीट ज्यादा है. यानी इस बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ेंः वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले जानें किसकी बन रही सरकार, कहां NDA तो कहां UPA भारी
अगर यूपीए की बात करें तो वह 128 सीट जीत सकती है. जबकि अन्य दलों को 137 सीटें मिल रहीं हैं. एनडीए को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में हो रहा है जहां सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन उसे कड़ी दे रहा है. पिछले चुनाव में यहां 80 में से अकेले 72 सीटें बीजेपी ने जीती थीं. इस बार यह आंकड़ा 37 पर सिमटता नजर आ रहा है. गठबंधन को 41 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह