Lok Sabha Election Results 2019: हरियाणा में बीजेपी की जीत के साथ वंशवाद का अंत, सभी 10 सीटों पर कब्जा जमाया
लोकसभा चुनाव में हारने वाले बड़े नेताओं में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत सीट पर बीजेपी के रमेश कौशिक ने 164864 वोट से हराया है.
highlights
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत सीट पर बीजेपी के रमेश कौशिक ने 164864 वोट से हराया
- रोहतक सीट पर बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा ने दीपेंदर सिंह हुड्डा को 7503 वोट से हराया
- हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी
नई दिल्ली:
Haryana Lok Sabha Election Results 2019: इस बार के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वंशवाद की राजनीति का भी अंत कर दिया है.
बीजेपी ने प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कब्जा जमा लिया है. लोकसभा चुनाव में हारने वाले बड़े नेताओं में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत सीट पर मिली शिकस्त
लोकसभा 2019 चुनाव (Haryana General Election Results) में BJP की अगुआई वाली एनडीए ने जोरदार जीत हासिल की है. राज्य में बीजेपी ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर कब्जा करके कांग्रेस समेत क्षेत्रीय दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत सीट पर बीजेपी के रमेश कौशिक ने 164864 वोट से हराया है. रोहतक सीट पर बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस के दीपेंदर सिंह हुड्डा को 7503 वोट से हराया. कुमारी शैलजा को बीजेपी के रतन लाल कटारिया ने शिकस्त दी है. जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला को बीजेपी के बिजेंद्र सिंह ने मात दी है.
सीट | जीत | हार | हार-जीत का अंतर |
अंबाला | रतन लाल कटारिया (बीजेपी) | शैलजा (कांग्रेस) | 342345 |
भिवानी-महेंद्रगढ़ | धर्मवीर सिंह (बीजेपी) | श्रुति चौधरी (कांग्रेस) | 444463 |
फरीदाबाद | कृष्णपाल (बीजेपी) | अवतार सिंह भड़ाना (कांग्रेस) | 638239 |
गुड़गांव | राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी) | कैप्टन अजय सिंह (कांग्रेस) | 386256 |
हिसार | बृजेन्द्र सिंह (बीजेपी) | दुष्यन्त चौटाला (जननायक जनता पार्टी) | 314068 |
करनाल | संजय भाटिया (बीजेपी) | कुलदीप शर्मा (कांग्रेस) | 656142 |
कुरूक्षेत्र | नायब सिंह (बीजेपी) | निर्मल सिंह (कांग्रेस) | 384591 |
रोहतक | अरविन्द कुमार शर्मा (बीजेपी) | दीपेंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस) | 7503 |
सिरसा | सुनीता दुग्गल (बीजेपी) | अशोक तंवर (कांग्रेस) | 309918 |
सोनीपत | रमेश चन्द्र कौशिक (बीजेपी) | भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) | 164864 |
वंशवाद की राजनीति का अंत
लोकसभा चुनाव के नतीजों में हरियाणा में वंशवाद की राजनीति का अंत हो गया है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बेटी श्रुति चौधरी और भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई चुनाव हार चुके हैं.
क्षेत्रीय पार्टियों को भी हो गया सफाया
2019 लोकसभा चुनाव में तीन क्षेत्रीय पार्टियों का भी पूरी तरह से सफाया हो गया है. क्षेत्रीय पार्टियों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और जननायक जनता पार्टी हैं. लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का गठन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने किया था. वहीं INLD के बिखराव के बाद जननायक जनता पार्टी बनी थी. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें