गांधीनगर लोकसभा सीट: LK आडवाणी फिर जीते तो उनके नाम होगा यह अनूठा रिकॉर्ड
गुजरात की गांधीनगर से पिछले 25 साल से लगातार लालकृष्ण आडवाणी बंपर वोटों के साथ चुनाव जीतते आ रहे हैं.
नई दिल्ली:
बहुत जल्द ही लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी होगी. जाहिर है बीजेपी के पितामह लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम होगा. गुजरात की गांधीनगर से पिछले 25 साल से लगातार लालकृष्ण आडवाणी बंपर वोटों के साथ चुनाव जीतते आ रहे हैं. यदि एक बार फिर से गांधीनगर सीट से जीतकर आते हैं तो वह एक ही सीट से लगतार 6 बार जीतने वाले सांसद बन जाएंगे.
यह भी पढ़ेंः क्या 'चौकीदार चोर है' पर भारी पड़ेगा 'मोदी है तो मुमकीन है', जानिए उन नारों को जिन्होंने बदल दी थीं सरकारें
बीजेपी के दिग्गज नेता और मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी 1947 में आरएसएस की कराची शाखा के सचिव थे. 1967 में नगर निगम दिल्ली के चेयरमैन और 1970 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए. वह चार बार राज्य सभा और 7 बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने राज्य सभा में विपक्ष के नेता, लोकसभा में विपक्ष के नेता, उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं. बीजेपी को राष्ट्रीय राजनीति में आगे ले जाने में लालकृष्ण आडवाणी का बड़ा योगदान है.
यह भी पढ़ेंः रोचक तथ्य : करीब 65 साल में आधी सीटों पर आज तक नहीं चुनी गई एक भी महिला सांसद
चूंकि लालकृष्ण आडवाणी अब 91 वर्ष के हो चुके हैं और वह अभी सबसे उम्रदराज सांसद हैं. ऐसे में यदि वह एक बार और लोकसभा चुनाव लड़ते हैं और जीतकर आते हैं तो अब तक के सबसे ज्यादा उम्र के सांसद होने का रिकॉर्ड उनके नाम कर लेंगे. इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के नेता राम सुंदर दास जो कि हाजीपुर लोकसभी सीट से सांसद से उन्हें सबसे उम्र दराज सांसद होने का खिताब हासिल था. वह आखिरी बार 88 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़े थे और 93 वर्ष के होने तक सांसद रहे थे.
बीजेपी के दिग्गज नेता एलके आडवाणी और डॉ मुरली मनोहर जोशी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गी अटल बिहारी बाजपेयी को बीजेपी के टॉप-3 नेता माना जाता था. लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में 75 साल वाली पार्टी की नीति के कारण आडवाणी और जोशी दोनों की सरकारी संस्था में मंत्री जैसी जिम्मेदारी नहीं मिली. बल्कि उनके लिए एक मार्गदर्शक मंडल बनाकर उन्हें मार्गदर्शक बना दिया गया.
गांधीनगर के बादशाहः पिछले चुनाव परिणाम
सन | प्रत्याशी | दल | वोट मिले | वोट शेयर |
1991 | लाल कृष्ण आडवाणी | BJP | 356,902 | 25% |
जी आई पटेल | INC | 231,223 | 16% | |
1998 | लालकृष्ण आडवाणी | BJP | 541,340 | 30% |
पी के दत्ता | INC | 264,639 | 14% | |
1999 |
लाल कृष्ण आडवाणी | BJP | 453,229 | 24% |
टी एन शेसन | INC | 264,285 | 14% | |
2004 | एल के अडवाणी | BJP | 516,120 | 24% |
गभाजी मांगजी ठाकुर | INC | 298,982 | 14% | |
2009 | लालकृष्ण आडवाणी | BJP | 434,044 | 27% |
पटेल सुरेशकुमार चतुर्दास | INC | 312,297 | 20% | |
2014 | लालकृष्ण आडवाणी | BJP | 773,539 | 44% |
कीर्तिभाई ईश्वरभाई पटेल | INC | 290,418 | 16% |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य