logo-image

Today History: आज के दिन ही चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ, जानिए आज 5 सितंबर का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 5 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

Updated on: 05 Sep 2019, 07:59 AM

नई दिल्ली:

Today History, 5 September: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 5 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 5

यह भी पढ़ें: अक्‍टूबर से नई दिल्‍ली-लखनऊ के बीच चलेगी देश की पहली निजी ट्रेन, जानें इसकी खासियत
1798: फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1839: चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1914: ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1991: नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
2004: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में 1997 को कराने का निश्चय किया।
2008: रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2011: भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
2014: विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: करतारपुर कॉरिडोर से बिना वीजा कर पाएंगे श्रद्धालु, भारत-पाकिस्तान ने जताई सहमति
5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 5 September
1888: भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
1933: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म हुआ था।
1986: भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें: भूकंप नहीं फिर भी भोपाल में तेज धमाकों के साथ हिल रही धरती, वजह जान हैरान रह जाएंगे
5 सितंबर को हुए निधन – Died on 5 September
1986: अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ था।
1997: विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर को हुआ था।