Today History: आज ही के दिन विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी गई थी, जानें आज का इतिहास
इसी कड़ी में जानेंगे आज 4 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
04 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 4 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: Birth Anniversary: जानें देश की महिलाओं में शिक्षा का अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले के बारे में
04 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 04
1642- इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया.
1762- इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की.
1906- दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की.
1906- किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी.
1932- ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया.
1948- बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की.
1962- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली.
1972- नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ.
1990- पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 400 लोग मारे गए और लगभग 547 घायल हुए.
ये भी पढ़ें: राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग
1998- बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया.
2004- भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित.
2008- अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई.
2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया.
04 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 04 January
1643- मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्यूटन का जन्म हुआ.
1809- नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का जन्म हुआ.
1892- भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्म हुआ.
1924- धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्म हुआ.
1925- कवि गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ.
1931- अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म हुआ.
1965- अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म हुआ.
और पढ़ें: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी को नहीं दी जा रही परीक्षा देने की इजाजत
1988- भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्म हुआ.
1925- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ.
1887- प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्म हुआ.
1952- वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, भारत के 43वें न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्म हुआ.
04 जनवरी को हुए निधन – Died on 04 January
1931- मोहम्मद अली का निधन जो भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे.
1983- झाबरमल्ल शर्मा का निधन जो राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे.
1905- अयोध्याप्रसाद खत्री का निधन खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे.
ये भी पढ़ें: ICAI: चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा (CA 2020) का डेट हुई फाइनल, इस दिन होगा Exam
1994- राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार थे.
2006- शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन जो दुबई के शासक थे.
2016- एस. एच. कपाड़िया का निधन जो भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में