logo-image

Today History: आज ही के दिन कोलकाता में पहली बार बोलती फिल्म 'मेलोडी ऑफ लव' प्रदर्शित हुई

28 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 28 Dec 2019, 07:27 AM

नई दिल्ली:

28 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 28 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 28
1612: गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी.
1668: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी.
1836: स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी.
1885: भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई.
1895: सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया. यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्रीजी !!! शहरी लोगों के लिए बेरोजगारी है सबसे बड़ी चिंता, सर्वेक्षण तो यही कह रहे

1926: इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की.
1928: कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई.
1950: द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना.
1957: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.
1966: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया.
1976: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
1984: राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली.
2013: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी.

यह भी पढ़ें: साल 2020 में गरीबों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 1.03 करोड़ लोगों को देंगे आवास

28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 December
1635: इंग्लैंड की राजकुमारी एलिजाबेथ का जन्म हुआ.
1932: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ.
1937: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म हुआ.
1952: भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म हुआ

यह भी पढ़ें: मुंबई में CAA के समर्थन में रैली, देवेंद्र फडणवीस बोले- शिवसेना को सत्ता के लालच ने गूंगा बना दिया

28 दिसंबर को हुए निधन – Died on 28 December
1859: ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ.
1977: हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ.