Today History: आज ही के दिन अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की, जानें आज का इतिहास
इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.
नई दिल्ली:
27 Novermber History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: शादी करने से पहले पास करना होगा ये Exam, हुए फेल तो नहीं कर सकेंगे शादी
27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 27th
1095- पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया.
1795- पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ.
1815- पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया.
1895- अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की.
1912- अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया.
1947- पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया.
1953- अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का की आयु में निधन हुआ.
1967- फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे.
1975- गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
1995- मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं.
2004- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे.
2007- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली.
ये भी पढ़ें: Career Guidance: Acting में इन कोर्स को करके बना सकते हैं बेहतरीन करियर, कमाएं लाखों
2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेशदेश का पहला राज्य बना.
27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 27th November
- जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का 1817 में जन्म हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का 1881 में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का 1888 में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का 1907 में जन्म हुआ.
- मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का 1940 में जन्म हुआ.
- हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 1952 में जन्म हुआ.
- भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का का 1986 में जन्म हुआ.
27 नवंबर को हुए निधन – Famous people died on 27th November
- मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का निधन 1976 में निधन हुआ.
- भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन 1978 में निधन हुआ.
- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन 2002 में निधन हुआ.
- विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन 2008 में निधन हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन 2011 में निधन हुआ.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व