logo-image

Today History: आज ही के दिन लागू हुआ था भारत का संविधान, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 27 Jan 2020, 07:16 AM

नई दिल्ली:

26 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस के मौके पर जानें भारतीय संविधान से जुड़ा रोचक तथ्य

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 26

1666- फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1845- ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गए.

1905- दक्षिण अफ्रीका में हुई खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला.

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया.

1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया.

1950-  भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ.

1950- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने.

1950- उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली.

1950- वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम बदलकर सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया

1963- मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया.

1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक 'अमर जवान ज्योति' की स्थापना की गई.

1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई.

1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2020: जानें भारतीय तिरंगा का इतिहास, इतनी बार किया गया था बदलाव

1994- पाकिस्तान के रावलपिंडी में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन.

1999- महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में आयोजन.

2000-  कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गई.

2001- गुजरात के भुज में  हुए जबरदस्त भूकंप में हजारों लोगों की जाने गई.

2001- संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया.

2001- 26 जनवरी को प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

2003- गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' शामिल हुए.

2008- 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल ने परेड की सलामी ली.

26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 26 January

  • 1915 में भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म.
  • 1918 राजनीतिज्ञ भगवत दयाल शर्मा का जन्म.
  • 1923 में प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' का जन्म.
  • 1933 को निर्देशक अनिल गांगुली का जन्म.
  • 1967 में भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म.

और पढ़ें: 26 जनवरी से कैसे अलग होता है 15 अगस्त पर होने वाला ध्वजारोहण, जानिए

26 जनवरी को हुए निधन – Died on 26 January

  • प्रसिद्ध कायचिकित्सक एडवर्ड जेनर की मृत्यु 1823 में हुई.
  • भारत के स्वतंत्रता-संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी मानवेन्द्र नाथ राय की मृत्यु 1954 में हुई.
  • स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे की मृत्यु 1968 में हुई.
  • प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन की मृत्यु 2005 में हुई.
  • पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल की मृत्यु 2012 में हुई.
  • 2012 में राजनीतिज्ञ एमओएएच फारूक की मृत्यु.
  • अभिनेता माइक कोनर्स की 2017 में मृत्यु.
  • रुस के राजनीतिज्ञ एजेक्जेंडर मिखाइलोविच कदाकिन की 2017 मृत्यु.