logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

Today History: आज ही के दिन चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया था, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 26 Feb 2020, 07:15 AM

नई दिल्ली:

26 February History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: सीएए हिंसा: अदालत ने सीबीएसई से उत्तर पूर्व दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र पर फैसला करने को कहा

26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 26th February

- चंद्रगुप्त प्रथम को 320 में पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया.

1832- आज ही के दिन  में पोलैंड के संविधान को हटाया गया.

1857- पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह.

1858- असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता काे फांसी पर चढाया गया.

1936- जापान में सेना ने तख्तापलट किया.

1972- वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन  भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया.

1975- गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित किया गया.

ये भी पढ़ें: Go Air Fly Sale: 1,000 रुपये से कम में करें हवाई सफर, बुकिंग का आज आखिरी दिन

1991- सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को  इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की.

1993- आज ही के दिन  न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे.

1995- कॉपीराइट मुद्दे पर चीन और सं.रा. अमेरिका के मध्य समझौता.

1999- पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया.

2001- आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया.

2011- अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया.

26 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 26th February

  • फ्रेंच लेखक विक्टर ह्यूगो का 1802 में जन्म.
  • एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिज्ञ बेनेगल नरसिंह राव का 1887 में जन्म.
  • भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का 1903 में जन्म.
  • बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का 1908 में जन्म.
  • अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का 1922 में जन्म.
  • ब्रिटिश अभिनेत्री मार्गरेट लीटन का 1922 में जन्म.
  • इसरायली प्रधानमंत्री एरियल शेरॉन का 1928 में जन्म.
  • अमेरिका के महान गायक जॉनी कैश का 1932 में जन्म.
  • पत्रकार एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का 1946 में जन्म.
  • महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना का 1982 में जन्म.

ये भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में अकाउंट है तो आपको नए नियम जरूर जान लेने चाहिए, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना

26 फरवरी को हुए निधन – Died on 26th February

  • सन 1712 में आज ही के दिन बहादुर दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह शाह प्रथम का निधन.
  • सन 1886 में आज ही के दिन गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का निधन.
  • सन 1887 में आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन.
  • सन 1966 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन.
  • सन2001 में आज ही के दिन क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन.
  • सन 2004 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण का निधन.
  • सन 2004 में आज ही के दिन मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु.