logo-image

Today History: आज ही के दिन बीजू जनता दल (BJD) की स्थापना हुई, जानें आज का इतिहास

26 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था

Updated on: 26 Dec 2019, 07:25 AM

नई दिल्ली:

26 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 26
1606: शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था.
1748: फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हॉलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये.
1904: दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ.

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत बोले- भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज मानता है RSS

1925: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई.
1977: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया.
1978: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया.
1997: उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की.
2006: शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पीएम मोदी ने आर्टिकल-370, राम मंदिर विवाद और CAA पर कही ये बड़ी बात

26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 26 December
1666: सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह का जन्म हुआ.
1929: गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का जन् हुआ.

यह भी पढ़ें: Dry Days in 2020 : पार्टी की तैयारी करने से पहले देख लें 2020 की ड्राईडे लिस्ट (Dry Day List 2020)

26 दिसंबर को हुए निधन – Died on 26 December
1530: मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ.
1831: कवि का कलकत्ता(अब कोलकाता) हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का निधन हुआ.
1976: हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ.