logo-image

Today History: आज ही के दिन Allahabad High Court का उद्घाटन किया गया था, जानें आज का इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 25 Nov 2019, 07:37 AM

नई दिल्ली:

25 Novermber History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, Guest Teachers के भरोसे चल रही पढ़ाई

25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of November 25

1716- अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया.

1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) का उद्घाटन.

1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया.

1930- जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किए गए.

1936- जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर.

1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में  विश्व मेले का समापन.

1945- अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आये बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई.

1948- भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई.

ये भी पढ़ें: Women Empowerment: भारत में 4.5% घर अकेले महिलाओं के कमाई से चल रहा है, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

1949- स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया.

1960- टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया.

1965- फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया.

1973- ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था.

2004- पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया.

2006- कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ.

2013- इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में हुए धमाके में 17 मरे, 37 घायल.

25 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 25 November

  • पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख राधेश्याम कथावाचक का जन्म 1890 में हुई.
  • भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म 1890 में हुई.
  • मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का जन्म 1898 में हुई.
  • ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म 1922 में हुई.
  • मुस्लिम सूफी, लेखक, आध्यात्मिक नेता रियाद अहमद गौहर शाही का जन्म 1941 में हुई.
  • ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य अरविन्द कुमार शर्मा का जन्म 1963 में हुई.
  • त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का जन्म 1969 में हुई.
  • भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म 1982 में हुई.

और पढ़ें: अगर आपका कटता है PF तो उठा सकते हैं पेंशन का लाभ, जानें कैसे बुढ़ापे को कर सकते हैं सुरक्षित

25 नवंबर को हुए निधन – Famous people died on 25 November

  • प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन 1879 में हुआ.
  • बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का निधन 1974 में हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का निधन 1975 में हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का निधन 1981 में हुआ.
  • भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन 1984 में हुआ.
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का निधन 1987 में हुआ.
  • भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन 2014 में हुआ.