logo-image

25 January History: आज ही के दिन ही मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया था

25 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 25 Jan 2020, 08:33 AM

नई दिल्ली:

25 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 25
1755: मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई.
1831: पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की.
1880: भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने की.
1881: एलेक्जेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनायी.
1924: फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन.

यह भी पढ़ें: कुशल पंजाबी के बाद अब इस एक्‍ट्रेस ने कर ली आत्‍महत्‍या, जिसने सुना सन्‍न रह गया

1955: पनामा और अमेरिका ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये.
1971: हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया.


1980: तीन साल के अंतराल के बाद पद्म विभूषण, भारत रत्न,आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे.
1980: प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
1983: आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया.
2002: भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’अर्जुन सिंह बने.
2004: अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस : भारत में 96 विमानों के 20 हजार यात्रियों की थर्मल जांच

25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 January
1882: अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार वर्जीनिया वुल्फ का जन्म.
1930: भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का जन्म.

यह भी पढ़ें: झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार टलने पर चर्चा का बाजार गर्म, लगाए जा रहे कई कयास

25 जनवरी को हुए निधन – Died on 25 January
1918: भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का निधन.
1953: भारतीय व्यापारी, उद्योगपति और सार्वजनिक नेता नलिनी रंजन सरकार का निधन.
1969: भारत के स्वतंत्रता सेनानीओं में से एक अनंता सिंह का निधन.