logo-image

Today History: आज ही के दिन भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई थी, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 25 Dec 2019, 07:41 AM

नई दिल्ली:

25 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 25 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: CBSE CTET Answer Sheet: सीबीएसई सीटीईटी की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of December 25

1763- भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या.

1771- मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे.

1892- स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की.

1924- पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉफ्रेस कानपुर में संपन्न.

1947- पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था.

1962- सोवियत संघ ने  नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया.

ये भी पढ़ें: नए साल के मौके पर इंडिगो (IndiGo) दे रहा है सस्ते हवाई सफर का शानदार ऑफर

1974- राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण.

2005- मारीशस में  400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला.

2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी.

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 December

  • महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का जन्म 1642 में हुआ.
  • महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म 1861 में हुआ.
  • संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का जन्म 1872 में हुआ.
  • ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म 1876 में हुआ.
  • एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म 1880 में हुआ.
  • प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म 1919 में हुआ.
  • भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में हुआ.
  • प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म 1925 में हुआ.
  • हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्म 1926 में हुआ.
  • फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म 1944 में हुआ.
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म 1949 में हुआ.

और पढ़ें: काम की खबर : वन नेशन वन राशन कार्ड में मौजूदा राशन कार्ड ही देशभर में मान्य होगा

25 दिसंबर को हुए निधन – Died on 25 December

  • त्रावणकोर, केरल के महाराजा और दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन 1846 में हुआ.
  • भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन 1959 में हुआ.
  • भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का निधन 1972 में हुआ.
  • हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 1977 में हुआ.
  • भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन 1994 में हुआ.
  • कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन 2007 में हुआ.
  • नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन 2011 में हुआ.
  • भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन 2015 में हुआ.