logo-image

Today History: आज है National Consumer Day, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 24 Dec 2019, 07:52 AM

नई दिल्ली:

24 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: CBSE CTET Answer Sheet: सीबीएसई सीटीईटी की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of December 24

1715- स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया.

1894- कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन.

1962- सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया.

1986- लोटस टेंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था.

1986- भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया. इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Day) के रूप में मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: UPSSSC की परीक्षाएं स्थगित, अब अगले साल इन दिनों होगा एग्जाम

1996- ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न.

2000- विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने.

2002- दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था.

2003- अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की.

2005- यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया.

2007- मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किए.

2011- क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की.

2014- अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई.

और पढ़ें: रोजाना 9 घंटे सोने के लिए 1 लाख रुपये दे रही है ये कंपनी, यहां करें अप्लाई

24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 December

  • प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म 1880 में हुआ.
  • प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म 1892 में हुआ.
  • विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात बाबा आम्टे का जन्म 1914 में हुआ.
  • अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म 1922 में हुआ.
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का जन्म 1924 में हुआ.
  • भारतीय गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म 1924 में हुआ.
  • पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा का जन्म 1930 में हुआ.
  • अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म 1957 में हुआ.
  • भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म 1959 में हुआ.
  • भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू का जन्म 1961 में हुआ.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के लिए राहत, सितंबर में 12.23 लाख लोगों को नई नौकरियां मिलीं

24 दिसंबर को हुए निधन – Died on 24 December

  • यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को द गामा का 1524 में कोच्चि (भारत) में निधन हो गया.
  • तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन 1973 में हुआ.
  • तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन 1987 में हुआ.
  • हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन 1988 में हुआ.