Today History: आज के दिन ही अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या हुई, जानें 22 नवंबर से जुड़ा इतिहास
इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था,
नई दिल्ली:
22 Novermber History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
22 नवंबर का इतिहास – What Happened on November 22
1963: डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या.
1967: संयुक्त राष्ट्र ने 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया.
1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली.
यह भी पढ़ें: इलेक्टोरल बांड को लेकर पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ...भ्रष्टाचार कम हुआ
1971: भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ.
1975: जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने.
1989: आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आए.
1990: ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा.
1997: भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी.
1998: बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया.
हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया.
यह भी पढ़ें: मां सोनिया और भाई राहुल से एसपीजी सुरक्षा हटाने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कही ये बड़ी बात
22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 22 November
1864: भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्म हुआ था.
1882: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्म हुआ था.
1939: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज से मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा, धवन-ऋषभ पंत पर भरोसा, इनकी हुई वापसी
22 नवंबर को हुए निधन – Famous Birthdays on 22 November22
1967: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन हुआ.
2016: हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन हुआ.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Amalaki Ekadashi 2024 Date: 20 या 21 मार्च, आमलकी एकादशी व्रत कब? इस विधि से करें पूजा मिलेगा बहुत लाभ!
-
Holi 2024 Shubh YOG: 100 साल बाद होली पर बन रहा है शुभ संयोग, इन 4 राशियों के घर आएंगी खुशियां
-
Mauli Mantra: क्या है मौली मंत्र जानें हिंदू धर्म में इसका महत्व
-
Lathmaar Holi 2024: क्या है नंदगांव की लट्ठमार होली का पूरा इतिहास, जानें इसका महत्व