logo-image

21 October History: आज के दिन ही गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की , जानिए आज के दिन से जुड़ा इतिहास

21 October History: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

Updated on: 21 Oct 2019, 07:52 AM

नई दिल्ली:

21 October History: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of October 21
1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
1577: गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की।
1727: रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

यह भी पढ़ें: Assembly Polls 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से की वोट डालने की अपील

1854: फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया.
1918: मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
1934: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
1948: संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।
1951: भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
1959: चीन और भारत की सेनाओं में भिडंत।
1970: नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।
1990: दूरदर्शन ने दोपहर की हिंदी व अंग्रेजी समाचार ब्लूटेन सेवाएं आरंभ कीं।
1999: फिल्म निर्माता बी.आर चोपड़ा को 1999 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार।
2003: चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2012: सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2019ः हरियाणा-महाराष्‍ट्र के अलावा उत्‍तर प्रदेश समेत 18 राज्‍यों में वोटिंग शुरू

21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 21 October
1830: हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का जन्म हुआ।
1931: प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।
1949: इज़राइल के नौवें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव Live: मतदान जारी, NCP नेता अजीत पवार ने डाला वोट

21 अक्टूबर को हुए निधन – Died on 21 October
2012: भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।