logo-image

Today History: आज है राष्ट्रपिता गांधी और देश के दूसरे PM शास्त्री की जयंती, जानें आज का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 02 Oct 2019, 07:38 AM

नई दिल्ली:

2 अक्टूबर History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 2 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

ये भी पढ़ें: UP Board 2020 Latest Update: यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए जारी हुए 14 विषयों के मॉडल पेपर, इस लिंक पर करें चेक

2 अक्टूबर  की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of 2nd October

1492- ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया.

1924- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव.

1951- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की.

1952- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई.

1961- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ.

1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया.

1985- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया.

ये भी पढ़ें: चंद्रमा पर सुबह होते ही फिर विक्रम से संपर्क की होंगी कोशिशें, इसरो नाउम्मीद नहीं

1988- दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन.

1988- तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला.

2001- 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी.

2004- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया.

2006- दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया.

2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 2nd October

  • भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 1869 में हुआ.
  • बिहार के प्रमुख गांधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म 1898 में हुआ.
  • भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में हुआ.
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म 1924 में हुआ.
  • हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म 1933 में हुआ.
  • प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 1942 में हुआ.
  • भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म 1974 में हुआ.
  • प्रविण उदासि का जन्म 1976 में हुआ.
  • 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का जन्म 1979 में हुआ.
  • मारियोन बार्तोली का जन्म 1984 में हुआ.

ये भी पढ़ें: अब DU से करें Online BA, B.Com, शुरू हुए ये पांच नए कोर्स

2 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Deaths of  2nd October

  • विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन 1906 में हुआ.
  • भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन 1964 में हुआ.
  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन 1975 में हुआ.
  • ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन 1982 में हुआ.