logo-image

Today History: आज के दिन ही जनरल मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया, जानिए 2 जनवरी का इतिहास

02 January 2020 History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 02 Jan 2020, 10:34 AM

नई दिल्ली:

02 January 2020 History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 02 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 2
1757: ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया.
1839: फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त करेंगे जारी

1899: रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे.
1942: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया.
1954: पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी की गयी थी.
1954: भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी प्रारम्भ किया गया था.
1973: जनरल मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया.
1991: तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया.

यह भी पढ़ें: मुंबई के ‘मातोश्री’ से नहीं, बल्कि ‘दिल्ली के मातोश्री’ से नियंत्रित होगी महाराष्ट्र सरकार: फडणवीस

2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 January
1878: केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ.
1905: हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म हुआ.
1906: प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान डी. एन. खुरोदे का जन्म हुआ.
1940: भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कोटा में 48 घंटे के अंदर 9 और बच्चों की मौत, मरने वालों की संख्या 100 के पार

2 जनवरी को हुए निधन – Died on 2 January
2010: गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह की 2 जनवरी को मृत्यु हुई.
1987: ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब की 2 जनवरी मृत्यु हुई.
2011: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत की 2 जनवरी की मृत्यु हुई.