logo-image

Today History: आज ही के दिन मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली थी, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 16 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 16 Mar 2020, 07:48 AM

नई दिल्ली:

16 March History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 16 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: 31 मार्च तक निपटा लें ये काम नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

16 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 16th March

1846- अमृतसर समझौते के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया.

1922- इंग्लैंड ने  मिस्र को मान्यता दी.

1942- V-2 रॉकेट लॉन्च किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्‍लास्‍ट हो गया.

1966- अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'जेमिनी 8' लांच किया.

1989- मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली.

1995- नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने.

2004- रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे.

2007- दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया.

ये भी पढ़ें: तत्काल टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए रेलवे उठाने जा रहा है यह ऐतिहासिक कदम

2008- परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किए.

2012- भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

2013- पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुए बस दुर्घटना में लगभग 25 सैनिकों की जान गई

2014- यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में क्रीमिया के लोगों ने मतदान किया.

16 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 16th March

  • इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का 1693 में जन्म.
  • गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का 1901 में जन्म.
  • भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का 1906 में जन्म.
  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक और फिल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का 1916 में जन्म.
  • अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेयका 1922 में जन्म.

और पढ़ें: UPI लेनदेन में SBI, HDFC समेत इन बैंकों से आगे निकला Paytm Bank

16 मार्च को हुए निधन – Died on 16th March

  • 1947 में प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन.
  • 1999 में फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन.
  • 1955 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकारविजयानन्द त्रिपाठी का निधन.