logo-image

Today History: आज के दिन ही दूरदर्शन की शुरूआत हुई थी, जानिए आज के दिन का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 15 Sep 2019, 06:59 AM

नई दिल्ली:

15 September History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 15

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी- आतंकवाद बंद करो नहीं तो हो जाएंगे टुकड़े-टुकड़े
1916: प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया.
1931: गांधी-इरविन समझौता हुआ.
1940: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त दे दी है.
1948: स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा.
1959: भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई.
1971: हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई.
1981: वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना.
2003: सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल.
2004: ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान.
2008: अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया. यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी.
2017: कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया.

यह भी पढ़ें: J&K को इतना चमकाओ कि PoK के लोग भी कहे हमें भी भारत में मिला लो : सत्यपाल मलिक

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 September
973: फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का जन्म हुआ था.
1876: भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था.
1939: भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पुष्टि

15 सितंबर को हुए निधन – Died on 15 September
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन 2012 को हुआ था.