logo-image

Today History: आज ही के दिन बाबा साहब अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था, जानें आज का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 14 Oct 2019, 07:42 AM

नई दिल्ली:

14 अक्टूबर History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

ये भी पढ़ें: इन तीन वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार, किया था लिथियम आयन बैटरी का विकास

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 14th October

1066- हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी.

1322- स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई.

1882- शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई. यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था.

1946- हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

1948- इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु.

1953- भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया.

1956- डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी.

2004- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया.

2007- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की.

2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की.

2010- राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ.

ये भी पढ़ें: बृहस्‍पति (Jupiter) नहीं अब इस ग्रह के पास हैं सबसे ज्‍यादा चंद्रमा (Moon)

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 14th October

  • दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म 1643 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म 1884 में हुआ.
  • भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म 1931 में हुआ.
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 1950 में हुआ.
  • भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म 1979 में हुआ.
  • भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म 1981 में हुआ.

और पढ़ें: 14 करोड़ साल पहले भूमध्य सागर में डूबा हुआ महाद्वीप मिला

14 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Deaths of 14th October

  • भारत की थम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन 1240 में हुआ.
  • लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन 1947 में हुआ.
  • राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन 2004 में हुआ.
  • भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन 2013 में हुआ.