Today History: आज ही के दिन पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारंभ हुआ, जानें आज का इतिहास
इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
13 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: UP Board: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 13th
1559- एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी.
1607- स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद में 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ.
1709- मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर नेअपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया.
1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.
1842- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे.
1889- असम में युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरु किया.
1910- न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारंभ हुआ.
1915- इटली के एवेज्जानो शहर में आए विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए.
1930- पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ.
ये भी पढ़ें: संभल जाइए, उपभोक्ताओं से अगर की धोखाधड़ी तो होगी कड़ी कार्रवाई
1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिए आमरण अनशन शुरू किया.
1978- नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया.
2006- परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इंकार किया.
2007- महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वां अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू.
2009- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए.
ये भी पढ़ें: बुरे वक्त में बहुत काम आएगा ATM कार्ड! सरकार ने नए साल में किए दो बड़े ऐलान
13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 13th January
- 1450 में जिस के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डी गामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी उस पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ.
- 1896 में भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का जन्म हुआ.
- 1911 में हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म हुआ.
- 1938 में प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म हुआ.
- 1949 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ.
- 1978 में भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म हुआ.
- 1926 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ.
- 1919 में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी का जन्म हुआ.
और पढ़ें: JNU में सेमेस्ट परीक्षाएं रद्द, इतने तारीख से शुरू हो सकता है विंटर सेशन के लिए Registration
13 जनवरी को हुए निधन – Died on 13th January
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर.एन. माधोलकर का 1921 में निधन.
- प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का 1964 में निधन.
- भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का 1976 में निधन.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी