logo-image

Today History: आज के दिन ही BHU का उद्घाटन हुआ था, जानिए आज के दिन से जुड़ा पूरा इतिहास

इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं

Updated on: 13 Dec 2019, 11:01 AM

नई दिल्‍ली:

13 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 13
1232: गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया.
1920: नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित.

यह भी पढ़ें: पटियाला हाउस कोर्ट ने टाली निर्भया के गुनाहगारों की सुनवाई, बचाव पक्ष को फटकारा, 18 दिसंबर दी तारीख

1921: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था.
1955: भारत और सोवियत संघ ने पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया.
1961: मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था.
1996: कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए.
2001: दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला.
2003: भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया.
2002: यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया. इस विस्तार में साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए.
2004: इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ.

यह भी पढ़ें: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे रद्द कर सकते हैं भारत दौरा, पूर्वोत्तर में जारी हिंसा का असर

13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 13 December
1903: हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म हुआ.
1925: भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी ने पोस्टर लगाकर पीड़िता को उन्नाव जैसी घटना के लिए धमकाया

13 दिसंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 13 December
1048: एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन हुआ.
1986: हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ.