logo-image

Today History: आज ही के दिन 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाने की घोषणा की गई थी, जानें आज का इतिहास

इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 12 Jan 2020, 08:25 AM

नई दिल्ली:

12 January History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें:  BSER, RBSE: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के शेड्यूल में किया बदलाव

12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of January 12

1708- छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया.

1757- ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तगालल से अपने कब्जे में लिया.

1908- पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया.

1948-  महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया.

1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर 'उत्तर प्रदेश' रखा गया.

1984- स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में इस दिवस को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाने की घोषणा की गई.

1990- रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया.

ये भी पढ़ें:UPTET: यूपी टीईटी परीक्षा में हंगामा, इस वजह से परीक्षार्थियों को नहीं बैठने दिया गया Exam में

1998- यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए.

2003- भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद संसद की अध्यक्ष बनीं.

2006- भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए.

2007- आई आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित.

2008- कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई.

2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने.

2009- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा.

2010- हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए. इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया.

और पढ़ें: राजस्थान बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2020 की तैयारियां शुरू कीं, इस बार होगी Videography

12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 January

  • राजमाता जीजाबाई का जन्म 1598 को महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ.
  • भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म 1863 को कोलकाता में हुआ.
  • भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म 1869 को वाराणसी में हुआ.
  • अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म 1876 को अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुआ.
  • प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म 1886 को कैम्ब्रिज, इंग्लैण्ड में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म 1899 को आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना गाव में हुआ.
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा उमाशंकर दीक्षित का जन्म 1901 को ‎ उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में हुआ.
  • भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म 1917 को जबलपूर शहर में हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक, गायक और संगीतकार सी. रामचन्द्र का जन्म 1918 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ.
  • प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़ का जन्म 1931 को कोहाट, पाकिस्तान में हुआ.
  • भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म 1964 को दिल्ली में हुआ.
  • राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म 1964 को लखनऊ शहर में हुआ.
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म 1972 को दिल्ली में हुआ.

ये भी पढ़ें: उबर (Uber) की राइड लेने वालों के लिए बड़ी खबर, मिलेगी ये नई सुविधा

12 जनवरी को हुए निधन – Died on 12 January

  • 1665 में फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ.
  • 1924 में पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन हुआ.
  • 1934 में भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन हुआ.
  • 1941 में भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ.
  • 1976 में दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ.
  • 1992 में भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ.
  • 2005 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ.
  • 2008 में विश्व के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन हुआ.