logo-image

Today History: आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई, जानें आज का इतिहास

आज 11 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 11 Dec 2019, 07:52 AM

नई दिल्ली:

11 December History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 11 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: रेलवे की जनरल टिकट की लंबी लाइन से मिला छुटकारा, इस सुविधा से टिकट बुकिंग हुई आसान

11  दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 11th December

1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया.

1845- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू.

1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने.

1941- जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी. पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की.

1946- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

1960- बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 15 नए पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया.

ये भी पढ़ें: Vodafone-Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब किसी भी नेटवर्क पर करें Unlimited Free Call

1964- संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई.

1983- जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया.

1998- 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया.

2001- चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला.

2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर को दे दी.

11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous people Birthdays list of 11th December

  • फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का जन्म 1810 में हुआ.
  • तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म 1882 में हुआ.
  • भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्‍म 1922 में हुआ था.
  • धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म 1931 में हुआ.
  • भारत के विदेशमंत्री और वित्त मंत्री और 25 जुलाई, 2012 से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म 1935 में हुआ.
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म 1967 में हुआ.
  • भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म 1969 में हुआ.
  • भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक ज्योतिर्मयी सिकदर का जन्म 1969 में हुआ.

और पढ़ें: Human Rights Day: जानें आज क्यों मनाया जाता मानवाधिकार दिवस, उल्लंघन होने पर कहां करें शिकायत

11 दिसंबर को हुए निधन – Famous people died on 11th December

  • अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का निधन 1938 में हुआ.
  • प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन 1949 में हुआ.
  • प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन 1998 में हुआ.
  • कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन 2004 में हुआ.
  • भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन 2012 में हुआ.