logo-image

Today History: आज के दिन ही सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया था, जानिए आज के दिन का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

Updated on: 10 Sep 2019, 07:49 AM

नई दिल्ली:

10 September History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 10

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान को डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दिया मध्यस्थता का ऑफर, कहा- दोनों देशों के बीच कम हुए हैं तनाव
1785: प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1846: एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847: हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
1939: कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1961: सोवियत संघ ने 10 सितंबर नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1974: अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976: इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1998: येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
2002: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2008: स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हो रहा अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, इस विधायक ने भारत से मांगी मदद
10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 September
1890: हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म हुआ।
1944: आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ था।
1972: भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कमलनाथ की बढ़ सकती है मुश्किलें, 1984 सिख दंगे की खुली फाइल
10 सितंबर को हुए निधन – Died on 10 September
1923: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
1965: विजेता भारतीय सैनिक परमवीर चक्र सन्मानित होशियार सिंह दहिया का निधन हुआ।