logo-image

Today History: आज ही के दिन दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था, जानें आज का इतिहास

आज 01 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Updated on: 01 Apr 2020, 08:57 AM

नई दिल्ली:

1 April History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 01 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

01 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 01 April

1582- फ्रांस में फूल्स डे की शुरूआत.

1582- पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया.

1793- जापान में 'उनसेन' नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत.

1839- कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था.

1878- कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया.

1891- फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ.

1912- दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया.

1924- अडोल्फ़ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई. लेकिन वह केवल 9 महिने तक जेल में रहे.

1930- देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई.

1933- पाकिस्तान कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई.

1935- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल काम करना शुरू किया. इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था.

1936- ओडिशा को बिहार से अलग करके  एक नया राज्य बनाया गया.

ये भी पढ़ें: जेएनयू, यूजीसी नेट और पीएचडी समेत कई प्रवेश परीक्षाएं स्थगित

1969- भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ.

1973- भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया.

1976- दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर के दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई.

1976- स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल को एप्पल कंपनी की स्थापना की थी.

1979- ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ.

1992- आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई.

1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं.

2001- नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया.

और पढ़ें: लॉकडाउन के चलते CLAT 2020 की परीक्षा स्थगित, अब इस महीने में होगा एग्जाम

01 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 01 April

  • सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का 1621 में जन्म हुआ.
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का 1889 में जन्म हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का 1891 में जन्म हुआ.
  • प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक केदारनाथ अग्रवाल का 1911 में जन्म हुआ.
  • भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का 1911 में जन्म हुआ.
  • अमेरिकी लेखक विलियम मैनचेस्टर का 1922 में जन्म हुआ.
  • उपन्यासकार मिलान कुंदेरा का 1929 में जन्म हुआ.
  • हिन्दी सिनेमा की 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का 1936 में जन्म हुआ.
  • भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का 1937 में जन्म हुआ.
  • भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का 1941 में जन्म हुआ.
  • भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का 1984 में जन्म हुआ.

01 अप्रैल को हुए निधन – Died on 01 April

  • आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन 1907 को हुआ था.
  • भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन 1977 को हुआ.
  • पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन 2010 को हुआ था.
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन 2015 को हुआ था.

जेएनयू, यूजीसी नेट और पीएचडी समेत कई प्रवेश परीक्षाएं स्थगित