logo-image

Today History: आज के दिन ही पाकिस्तान ने अपने झंडे को मान्यता दी थी, जानिए आज का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 8 अगस्त को देश-दुनिया में क्या हुआ था.

Updated on: 08 Aug 2019, 07:27 AM

नई दिल्ली:

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 8 अगस्त को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 8

यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्‍तान, दिल्‍ली में भी लगे झटके
1549: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1864: जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई.
1919: रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी.
1942: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' पारित किया.
1945: द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1947: पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी.
1967: दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई.
1991: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी.
2010: तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं.

यह भी पढ़ें: ग्लोबल टी 20 कनाडा लीग पर मैच फिक्सिंग का साया, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अख्‍तर पर आरोप
8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 8 August
1915: भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ.
1940: भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ.
1948: प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: सरहद पार सुषमा के लिए प्यार और जानें घाटी की सड़कों पर क्यों घूमे डोभाल, देखें Video
8 अगस्त को हुए निधन – Died on 8 August
2000: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ.