MSBSHSE SSC Result 2019 Marksheet: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की मार्कशीट यहां से करें Download
MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education द्वारा 8 June को जारी कर दिया गया है
highlights
- जानें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित
- जानें कहां चेक कर पाएंगे महाराष्ट्र दसवीं का परिणाम
- जानें किन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, देखें ये Video
नई दिल्ली:
MSBSHSE SSC Result 2019 Marksheet: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 8 जून 2019 को महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस करके घोषित किया गया. जिन छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है वो ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र sscresult.mkcl.org से मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है. छात्र इसी मार्कशीट को सेल्फ अटेस्टेड करके उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा इसी लिंक पर आप ओरिजनल मार्कशीट के लिए भी 10 जून से अप्लाई कर पाएंगे. ओरिजनल मार्कशीट के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 जून 2019 है. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में करीब 16 लाख 39 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी. इस बार महाराष्ट्र दसवीं का रिजल्ट 77.10 फीसदी रहा.
वो छात्र जो अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं वो अपनी आंसरशीट दुबारा रि-चैकिंग (rechecked) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. re-evaluation की लास्ट डेट 19 जून 2019 है. छात्र अपने आंसरशीट की फोटो कॉपी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 जून 2019 है.
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Maharashtra Board 10th Result) यहां क्लिक कर करें चेक- Click Here
Important Details for Maahrashtra Result 2019
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 77.10 % स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
- 20 स्टूडेंट्स के 100 फीसदी मार्क्स आए हैं.
- 25941 स्टूडेंट्स के 90 फीसदी मार्क्स हैं.
- पिछले चार सालों में सबसे खराब रिजल्ट रहा.
- 209 स्कूलों का रिजल्ट 0 प्रतिशत रहा. यहां के सभी स्टूडेंट्स फेल हुए.
- लड़कियों ने इस बार फिर बाजी मारी है. लड़कियां 82.82% पास हुईं और 72.18 % लड़के पास हुए.
- महाराष्ट्र रिजल्ट में 12 फीसदी की गिरावट आने पर MSBSHSE के चेयरमैन शकुंतला काले ने कहा- 'नए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में बदलाव की वजह से पास प्रतिशत में गिरावट आई है.'
यह भी पढ़ें: Ganga Dassehra 2019: इसलिए मनाया जाता है गंगा दशहरा का पर्व, जानें मां गंगा की पूरी कहानी
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 22 मार्च के बीच आयोजित हुई थी.
- जिन 20 स्टूडेंट्स ने 100 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं उनमें से 16 स्टूडेंट्स लातूर से, 3 औरंगाबाद से और 1 अमरावती से है.
- दिव्यांग छात्रों का रिजल्ट 83.05 फीसदी रहा.
- 1,734 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा.
- कुल 16,39,862 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 16,18,602 ने परीक्षा दी. इनमें से 12,47,903 पास हुए.
State |
Exam Name |
Exam Date |
Exam Result Date |
Maharashtra |
Maharashtra SSC Board Exam |
1st March - 22nd March |
Declared |
Maharashtra HSC Board Exam |
21st Feb - 20th March |
Declared |
Step Wise Guide To check Results
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं - 12वीं पास के लिए BSF में नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग
इन स्टेप्स को फॉलो कर करें अपना रिजल्ट मोबाइल पर करें चेक (Follow Steps to Check Maharashtra Board Result 2019 on Mobile)
Step 1. Maharashtra Board का रिजल्ट चेक करने के लिए News State की App को Open करें.
Step 2. बोर्ड परिणाम (Board Result) टैब पर क्लिक करें.
Step 3. आपके स्क्रीन पर MSBSHSE का रिजल्ट पेज होगा.
Step 4. MSBSHSE Board Result आते ही स्क्रीन पर आपका Roll Number और अन्य डिटेल्स भरें.
Step 5. View Result पर क्लिक करें.
Step 6. आपके Screen पर आपका रिजल्ट आ जाएगा.
यह भी पढ़ें- CBSE रिजल्ट से पहले हो गई थी मौत, फिर भी किया मां-बाप का नाम रौशन
SSC Result 2019: पिछले वर्ष के आंकड़े
लगभग 17 लाख छात्र महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं. नीचे हमने कुछ डेटा साझा किए हैं जो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों द्वारा पीछा किए गए मूल्यांकन मानकों को समझने में छात्रों की मदद करेंगे और प्रत्येक वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा को पास करने के लिए कितने प्रतिशत छात्र प्रबंधन करेंगे.
Year |
Students (Appeared) |
Boys% |
Girls% |
Overall Pass% |
2018 |
17,41,691 |
87.27 |
91.17 |
89.41 |
2017 |
17,66,098 |
86 |
91 |
88.74 |
2016 |
14,99,276 |
87.52 |
88.92 |
89.73 |
2015 |
13,45,120 |
84.29 |
85.51 |
86.61 |
2014 |
12,78,392 |
82.67 |
83.92 |
84.93 |
About Maharashtra State Board of Secondary & Higher Secondary Education
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE), पुणे की स्थापना 1965 में महाराष्ट्र अधिनियम संख्या 41 के 1965 के तहत की गई थी. बोर्ड का अधिकार क्षेत्र पुणे, मुंबई, औरंगाबाद में स्थित नौ संभागीय बोर्डों में फैला हुआ है. नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर, नागपुर और रत्नागिरी. लगभग 30 लाख से अधिक छात्र हर साल एचएससी और एसएससी स्तर पर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे द्वारा आयोजित द्वि-वार्षिक परीक्षा में भाग लेते हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय