logo-image

Today History:1970 में आज के दिन ही पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था, जाने आज के दिन का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था

Updated on: 22 Apr 2019, 07:40 AM

नई दिल्ली:

Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्मे खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

यह भी पढ़ें: VIDEO: श्रीलंका में मारे गए लोगों के लिए कुछ इस तरह से पेरिस में दी गई श्रद्धांजलि

22 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of April 22

  • पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने 1500 में ब्राजील की खोज की.
  • फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने 1521 में स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने 1792 में यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की.
  • यूनान के एथेंस में 1906 में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई.
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 में जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया.
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1921 में इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया.
  • पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच 1926 में सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

यह भी पढ़ें: Sri Lanka Blast: श्रीलंका में हुए बम धमाकों में 3 भारतीयों समेत 215 की मौत, देश में लगा कर्फ्यू

  • मिस्र और इराक ने 1931 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1944 में मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की.
  • तत्कालीन सोवियत रूस 1954 में यूनेस्को में शामिल हुआ.
  • एडमिरल आर डी कटारी 1958 में भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने.
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने 1966 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
  • सन 1970 में दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया.
  • ऑप्टिकल फाइबर को 1977 में पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया.
  • अंतरिक्ष यान 'सोयूज टी-8' 1983 में पृथ्वी पर लौटा.
  • बांडुंग (इंडोनेशिया) में 2005 में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ.
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2008 में लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने हरियाणा में उतारे उम्मीदवार, सोनीपत से भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुरुक्षेत्र से निर्मल सिंह को मिला टिकट

22 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 22 April

  • भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का 1760 में जन्म हुआ.
  • रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का 1870 में जन्म हुआ था.
  • बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का 1916 में जन्म हुआ.
  • भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल काब्बेकर का 1965 में जन्म हुआ.
  • भारतीय लेखक चेतन भगत का 1974 में जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: AIIMS Recruitment 2019: एम्स में आई डायरेक्ट वैकेंसी, 258 पोस्ट के लिए यहां से करें रजिस्ट्रेशन

22 अप्रैल को हुए निधन – Famous Deaths on 22 April

  • ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का 1969 में निधन हुआ.
  • समाज सुधारक मंगूराम का 1980 में निधन हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का 2001 में निधन हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का 2013 में निधन हुआ.