Today History: आज के दिन ही भारत ने पोखरण में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, जाने 18 मई से जुड़ा इतिहास
Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.
highlights
- जानें, 18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 18
- जानें, 18 मई को जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बारे में – Born on 18 May
- जानें, 18 मई को महत्वपूर्ण व्यक्तियों के हुए निधन – Died on 18 May
नई दिल्ली:
Today History: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 18 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 18
- जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन 1848 में हुआ.
- 1912 में आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज हुई.
- उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद 1950 में इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी.
यह भी पढ़ें: गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here
- 1974 में आज ही के दिन राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था. इस परीक्षण को
- ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था.
- नेपाल नरेश को 2006 को कर के दायरे में लाया गया.
- कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल 2007 को असीमित समय के लिए बढ़ा.
- पार्श्वगायक नितिन मुकेश को 2008 में मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया.
- भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को 2008 में उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया.
- श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया. सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर 2009 में कब्जा किया और
- लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया.
बंगाल बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10) के परिणाम 21 को होंगे जारी, यहां से कर पाएंगे चेक- Click Here
18 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 May
- भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म 1914 में हुआ.
- नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म 1922 में हुआ.
- डेनमार्की संगीतकार काई वाइंडिंग का जन्म 1922 में हुआ.
- भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म 1933 में हुआ.
यह भी पढ़ें: Summer Drink Recipe: तपती गर्मी में ठंडक के लिए बनाएं ये टेस्टी Milk Shake, पढ़ें रेसिपी
18 मई को हुए निधन – Died on 18 May
- भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन 1966 में हुआ.
- प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन 2012 में हुआ.
- हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन 2017 में हुआ.
- भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन 2017 में हुआ.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Mehendi: आरती सिंह ने रचाई हाथों में मेहंदी...पर्पल ड्रेस में लगीं कयामत, देखें दुल्हन का स्वैग
-
Krushna-Kashmeera Dance: आरती सिंह के संगीत में कृष्णा-कश्मीरा ने किया धमाकेदार डांस, कजरारे पर थिरके भैया-भाभी
-
Shah Rukh Khan Don: एक बार फिर डॉन बनकर आएंगे शाहरुख खान, बेटी सुहाना भी होंगी साथ
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय