दिल्ली पुस्तक मेला: भारी बारिश में भी उमड़ी किताब प्रेमियों की भीड़
राजधानी दिल्ली के पुस्तक मेले के छठे दिन गुरुवार को भारी बारिश के बावजूद किताब प्रेमियों का हुजूम उमड़ता देखा गया।
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुस्तक मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। पुस्तक मेले के छठे दिन गुरुवार को भारी बारिश के बावजूद किताब प्रेमियों का हुजूम उमड़ता देखा गया।
मेले में पूरे दिन युवा पुस्तक प्रेमियों की भीड़ ज्यादा रही। लिफी प्रकाशन ने 37वें पुरस्कार समारोह और पुस्तक अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने लेखिका शुभा सिंह की किताब 'आरयू एनयूटीएस' का अनावरण किया। मंत्री का स्वागत फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के अध्यक्ष एन के मेहरा ने किया।
मेले में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की पुस्तक 'इंडिका- अ डीप नेचुरल हिस्ट्री ऑफ दि इंडियन सबकांटिनेंट' को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वही दूसरा पुरस्कार ओम बुक इंटरनेशनल की पुस्तक 'आशा पारेख-द हिट गर्ल एन ऑटोबायोग्राफी' और हैय हाउस पब्लिशर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पुस्तक 'कैप्टन अमरिंदर सिंह-द पीपल महाराजा' को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा संस्कृत साहित्य रत्नावली भाग 1-4, 'काशी: नगरी एक रूप अनेक' (ओ पी केजरीवाल) और मदन मोहन मालवीय (सीताराम चतुर्वेदी) का अनावरण किया गया।
और पढ़ें: 23वां दिल्ली पुस्तक मेला शुरू, पुस्तक प्रेमी उमड़े
कोलकाता हाई कोर्ट के वकील कौशिक गुप्ता को कानून की किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। वह कोलकाता से किताबें खरीदने इस मेले में आए।
वहीं, ग्रेटर नोएडा से आई डॉ दीपा कुमारी, जो आईआईएलएम में प्रोफेसर हैं, उन्होंने इस मेले से मार्केटिंग की किताबें खरीदीं और मेले की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उनकी मनपसंद किताबें यहां मिल गईं।
दिल्ली पुस्तक मेले के छठे दिन भारी बारिश के बावजूद पुस्तक प्रेमियों में काफी उत्साह दिखा।
और पढ़ें: छुट्टियों को बनाना है यादगार ..? तो होटल बुक करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान !
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह