logo-image

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर को मिला साल 2017 का नोबेल पुरस्कार

सोमवार को 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थैलर को यह पुरस्कार दिया गया है।

Updated on: 09 Oct 2017, 05:22 PM

highlights

  • अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थैलर को मिला साल 2017 का नोबेल पुरस्कार
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए थैलर को मिला नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली:

सोमवार को 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थैलर को यह पुरस्कार दिया गया है। अर्थशास्त्र की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा करते हुए द रॉयल स्वीडिश एकैडमी ने कहा, 'अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान, व्यक्तिगत निर्णय और मनोवैज्ञानिक विश्लेषण को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।'

नोबेल अवार्ड देने वाली संस्था ने बताया कि थैलर को 9 मिलियन स्वीडिश डॉलर ($ 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी थे। लिस्‍ट तैयार करने वाली रिसर्च कंपनी क्‍लैरिवेट एनालिटिक्‍स ने इनका नाम इस सूची में रखा था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें