विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ऐलान- अंग्रेजी में ही नहीं अब हिंदी में भी जारी होगा पासपोर्ट
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि अब से पासपोर्ट्स सिर्फ अंग्रेजी भाषा में नहीं बल्कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों में जारी किए जाएंगे। इसी के साथ ही विदेश मंत्री ने 8 साल के बच्चों और सीनियर सिटीजन के पासपोर्ट फीस में भी 10 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है।
नई दिल्ली:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि अब से पासपोर्ट्स सिर्फ अंग्रेजी भाषा में नहीं बल्कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों में जारी किए जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है, 'पासपोर्ट्स हिंदी भाषा में भी बनाए जाएंगे सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही नहीं।'
इसके साथ ही विदेश मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए 8 साल के कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज़्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन लोगों के पासपोर्ट इश्यू करने पर पासपोर्ट फीस में 10 प्रतिशत तक की कटौती की है।
यह ऐलान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट एक्ट के 50 साल पूरे होने के मौके पर कही। इस मौके पर विदेश मंत्री और MOS (IC) कम्यूनिकेशन मनोज सिन्हा ने स्मारक स्टैंप भी लॉन्च किया।
Live: #PassportAct के 50 साल पूरे होने पर जारी किया गया डाक टिकटhttps://t.co/08CO7ohdvk pic.twitter.com/N4GeJtQLnc
— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) June 23, 2017
मनोरंजन: ट्यूबलाइट मूवी रिव्यू: मासूम सलमान खान का भाई सोहेल को ढूंढने का जज्बा आपको कर देगा इमोशनल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व