logo-image

अरुण जेटली की ब्रिटेन यात्रा, शुक्रवार को 5 दिन के दौरे पर निकलेंगे वित्त मंत्री

वित्त मंत्री अरुण जेटली ब्रिटेन की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह वित्त मंत्री इस यात्रा के लिए रवाना होंगे।

Updated on: 23 Feb 2017, 08:23 PM

नई दिल्ली:

वित्त मंत्री अरुण जेटली ब्रिटेन की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह वित्त मंत्री इस यात्रा के लिए रवाना होंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद में कारोबारियों के साथ बातचीत करेंगे।

इसके अलावा उनका लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में छात्रों को संबोधित करने का भी प्रोग्राम तय है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

बयान में कहा गया है कि, 'वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार सुबह लंदन, यूके की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे जो 24-28 फरवरी तक चलेगी। शनिवार (25 फरवरी) को वित्त मंत्री लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स में 'ट्रांसफॉमिंग इंडिया: अगले दशक के लिए विजन' विषय पर व्याख्यान देंगे।'

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि, '26 फरवरी को जेटली इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन की भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।'

बीईएल ऑफर सेल को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, 3.6 गुना ज़्यादा हुआ सब्सक्राइब

जेटली 27 फरवरी को लंदन स्टॉक एक्सजेंच में बाजार खोलने के कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसके बाद में उद्योगपतियों और प्रस्तावित निवेशकों के साथ एक बैठक भी करेंगे। इसी दिन वे बाद में ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद (यूकेआईबीसी) के 100 वरिष्ठ उद्योगपतियों के साथ व्यापारिक बैठक में शामिल होंगे।

अगला कार्यक्रम वित्त मंत्री की ब्रिटेन के विदेश सचिव बोरिस जॉनसन के साथ मुलाकात करने का है। वहीं, इसके बाद शाम को वित्त मंत्री क्वीन एलिजावेथ द्वारा बकिंघम पैलेस में आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होना है।

इसके वे कंडफेडरेशन ऑफ ब्रिटिश इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सीईओ की बैठक में भाग लेंगे और शाम में भारत लौटने के लिए रवाना हो जाएंगे। वित्त मंत्री 1 मार्च की सुबह दिल्ली वापस आएंगे।

विधानसभा चुनावों की ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें