logo-image

दिल्ली में छाए बादल, बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on: 13 Aug 2018, 10:32 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आसमान में दिनभर बदली छाई रहेगी, दिन में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।'

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटों में 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।

और पढ़ें- मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी-बिहार समेत इन 16 राज्यों में दो दिन भारी बारिश

वहीं एक दिन पहले रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।