दिल्ली: नेहरू प्लेस में बदमाशों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने एनकाउंटर में शामिल अकबर नाम के बदमाश को पकड़ लिया है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
नई दिल्ली:
दिल्ली के नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अकबर नाम के बदमाश को पकड़ लिया है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
जानकारी के मुताबिक, नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश अकबर का पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही प्रहलादपुर इलाके में फायरिंग की थी।
Delhi: After shootout near Nehru Place Metro Station, Police nabbed criminal Akbar, carrying a reward of Rs25k on his head.His aide escaped. pic.twitter.com/ZVyxhFOBwO
— ANI (@ANI_news) February 6, 2017
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की एक टीम दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस के इरोज होटल के पास अपराधियों को रोकने का प्रयास कर रही थी कि तभी एक हमलावर ने गोली चला दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, अभी अपराधियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि