logo-image

दिल्ली: 2017 में राजधानी में घटे विरोध प्रदर्शन, 11 प्रतिशत आई कमी

भारत की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक और सामाजिक विरोध प्रदर्शनों में 2016 की तुलना में 2017 में 11 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली पुलिस ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है।

Updated on: 14 Jan 2018, 02:17 PM

New Delhi:

भारत की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक और सामाजिक विरोध प्रदर्शनों में 2016 की तुलना में 2017 में 11 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली पुलिस ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है।

केंद्र शासित प्रदेश होने के बावजूद भी दिल्ली में हर साल सैकड़ों जुलूस, रैली, मार्च, धरना आदि होते रहते हैं। ये प्रदर्शन किसी भी कारण से हो सकते हैं जैसे सामाजिक, श्रम, युवाओं और छात्रों के मुद्दे आदि।

दिल्ली में 2017 में कुल मिलाकर 9,546 अलग-अलग तरह के विरोध प्रदर्शन हुए हैं। वहीं 2016 में यही प्रदर्शन 10,586 कुल प्रदर्शन दर्ज किए गए थे। इस हिसाब से प्रदर्शनों में 2017 में कुल 11.47 प्रतिशत कमी आई है।

बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पिछले साल अक्टूबर में जंतर-मंतर पर सभी तरह के प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है।

और पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

और पढ़ें: भारत जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख भागीदार