logo-image

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के साथ महिला तस्करी की दोषी प्रभा मिंज की तस्वीर साझा की

पूर्व मंत्री ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि 'केजरीवाल के साथ बैठी महिला हैं प्रभा मिंज, झारखंड से छोटी छोटी बच्चियों को लाकर दिल्ली में बेचती थी। कल (रविवार) दिल्ली पुलिस की ATS ने गिरफ्तार किया है।'

Updated on: 25 Sep 2018, 10:35 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली के बागी आप विधायक कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अरविंद केजरीवाल के साथ एक महिला की तस्वीर शेयर की है। पूर्व मंत्री ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि 'केजरीवाल के साथ बैठी महिला हैं प्रभा मिंज, झारखंड से छोटी छोटी बच्चियों को लाकर दिल्ली में बेचती थी। कल (रविवार) दिल्ली पुलिस की ATS ने गिरफ्तार किया है।'

इसके साथ ही कपिल शर्मा ने अख़बार की एक कटिंग भी शेयर की है जिसमें प्रभा मिंज की गिरफ्तारी की ख़बर छपी है। बता दें कि रविवार को दिल्ली एटीएस की टीम ने प्रभा मिंज मुनि नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला पर झारखंड की आदिवासी महिलाओं की तस्करी करने का आरोप है। बताया जाता है कि यह महिला दिल्ली में अपने पति के साथ मिलकर एक NGO (गैर सरकारी संस्थान) चलाती है। पुलिस के मुताबिक प्रभा मिंज को अदालत द्वारा महिलाओं की तस्करी करने के मामले में दोषी करार दिया गया है।

रविवार को पुलिस ने पंजाबी बाग में ट्राइबल वेलफेयर के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने इनगी गिरफ्त से कुछ आदिवासी महिलाओं को भी छुड़ाया है।

और पढ़ें- राफेल डील पर बोले लालू, जहजवा ही चुराकर खाने लगे..गजबे बा

बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले कई सालों से इस महिला की तलाश कर रही थी। साल 2013 में दिल्ली के एक थाने में इस महिला के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ कराय गया था।