सोनिया गांधी, राम माधव के नाम पर करते थे ठगी और ब्लैकमेल, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट
ये अक्सर अलग अलग पार्ट्री का नेता बनकर पार्टी के नेताओ के साथ एक्सटॉरक्शन करते थे। हाल में इन्होंने झारखंड के बीजेपी नेता के साथ भी एक्सटॉरक्शन किया जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने इन दोनों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दो लोगो को गिरफ्तार किया जो फर्जीवाड़ा कर लोगों को ठगने और उन्हें ब्लैकमेल करने का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के नाम संजय तिवारी और गौरव हैं।
यह दोनों बड़े-बड़े नेताओं के नाम पर नेताओं, मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट से एक्सटॉर्शन करते थे। ये अपने मोबाइल से अलग अलग नेताओं, मंत्रियों, नौकरशाहों को फोन करते थे। फिर कभी सोनिया गांधी तो कभी राम माधव तो कभी किसी और बड़े चेहरे का जिक्र कर धौंस जमाते और उगाही करते थे।
यह दोनों अक्सर अलग अलग पार्ट्री का नेता बनकर एक्सटॉरक्शन करते थे। हाल में इन्होंने झारखंड के बीजेपी नेता के साथ भी एक्सटॉरक्शन किया जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने इन दोनों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ने ब्लैकमेलिंग का एक पूरा रैकेट तैयार कर लिया था। गिरफ्तार संजय तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और ठगी और ब्लैकमेल करने के कई मामले भी दर्ज है।
हाल में एक झारखंड के एक मंत्री को इन दोनों ने फोन किया। फोन पर इन दोनों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उक्त मंत्री से सहयोग देने को कहा है। इससे पहले 2011 में इन शातिरों ने खुद को एक केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बताते हुए पूर्वोत्तर के दो सांसदों के साथ ठगी की थी।
इससे पहले इन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था जब इन्होंने एक पूर्व बीजेपी विधायक को फोन कर खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताते हुए धार्मिक कामों के लिए पैसे की मांग की थी। इन दोनों पर धोखाधड़ी, एक्सटॉर्सन और भेष बदलकर ठगी करने के 11 मामले चल रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि