यूपी में बेखौफ हुए अपराधी, हथियार के बल पर बहनोई और पति के सामने महिला से किया गैंग रेप
यूपी के बांदा जिले में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर उसके पति और बहनोई के सामने कथित रूप से बलात्कार किया।
नई दिल्ली:
योगी सरकार का कड़ा रुख अपनाने के बाद भी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था फ़ैल होती नजर आ रही है। यहां अब भी अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है और बड़ी आसानी से वो वारदातों को अंजाम दे रहे है। यूपी के बांदा जिले में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर उसके पति और बहनोई के सामने कथित रूप से बलात्कार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि महिला चित्रकूट जिले की रहने वाली है।
और पढ़ें: पश्चिम बंगाल में महिला ने चौथी बार जब बेटी को दिया जन्म, ससुराल वालों ने जलाया जिन्दा
उन्होंने कहा, 'महिला बबेरू थानाक्षेत्र के गौरीखानपुर गांव अपने पति और बहनोई के साथ एक रिश्तेदार के यहां आई थी। शाम को घर लौटते समय तीन सशस्त्र बदमाशों ने महिला के पति और बहनोई को बंधक बना लिया। बदमाश महिला को एक झोपडी में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।'
उन्होंने ये भी कहा, 'महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।'
और पढ़ें: मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की चाकू घोंपकर हत्या
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी