दिल्ली: हत्यारों ने मां को चाकुओं से गोदा, गोद में बिलखती रही तीन साल की मासूम
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने देर शाम चाकुओं से गोद दिया। हमलावर बाइक से आए थे। इस दौरान महिला अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची को साथ लिए थी।
नई दिल्ली:
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने देर शाम चाकुओं से गोद दिया। हमलावर बाइक से आए थे। इस दौरान महिला अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची को साथ लिए थी।
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान संतोषी (40) के रूप में की गई है। वह अपने परिवार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती थी।
जब संतोषी सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ घर लौट रही थीं इसी दौरान उनपर बाइक सवार हमलावरों ने हमला कर दिया।
और पढ़ें: केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी ने किया बंद का आह्वान
आरोपियों ने उन्हें त्यागराज स्टेडियम के गेट के पास चाकुओं से बुरी तरह घायल कर दिया। खून से लथपथ महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की हत्या की वारदात रिकॉर्ड हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मामला निजि रंजिश का बताया जा रहा है।
और पढ़ें: बिहार के सीवान में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें