नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने के बाद उसे जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने इस गिरफ़्तारी की जानकारी की। पांचवे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
कुछ दिन पहले इस उक्त घटना के मुख्य आरोपी आराम सिंह और कुंवर पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें: अफगानिस्तान: बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच छह महीने में 11 अफगान पत्रकारों की हत्या
बता दें कि यूपी के संभल जिले के रजपुरा गांव में पांच लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की लेकिन इसमें असफल रहने के बाद हैवानों ने उसे आग के हवाले कर दिया।
गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अकील अहमद के अनुसार रजपुरा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार तड़के आराम सिंह समेत पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर तमंचे से आतंकित करके उसकी पत्नी से गैंगरेप किया।
शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद अभियुक्त फिर उसके घर आ गए और पास में बने मंदिर परिसर स्थित झोपड़ी में ले जाकर महिला को जला दिया, जिसमें झुलसने से उसकी मौत हो गई। रजपुरा के थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि जिस झोपड़ी में महिला की मौत हुई है, उसे यज्ञ और हवन के लिये इस्तेमाल किया जाता था।
RELATED TAG: Sambhal, Sambhal Gang Rape, Up Police,
देश, दुनिया की हर बड़ी ख़बर अब आपके मोबाइल पर, डाउनलोड करें न्यूज़ स्टेट एप IOS और Android यूज़र्स इस लिंक पर क्लिक करें।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज,ट्विटरऔरगूगल प्लस पर फॉलो करें