उत्तर प्रदेश: हाईवे पर खड़ी ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, हादसे में 3 की मौत
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर किनारे में खड़ी ट्रक से यात्रियों से भरी बस जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
बाराबंकी:
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर किनारे में खड़ी ट्रक से यात्रियों से भरी बस जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर से लखनऊ आ रही यात्रियों से भरी बस सफेदाबाद क्षेत्र के लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी बालू से लदी ट्रक से टकरा गई।
हादसे में बस सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दो अन्य गंभीर रूप से घायल यात्रियों की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि फिलहाल अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। हादसा ग्रस्त बस हैदरगढ़ डिपो की है।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश: दहेज़ के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या, जानें क्या है दहेज़ के लिए क़ानून
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य