logo-image

झांसी: एकतरफा प्यार में प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली

एकतरफा प्यार के चक्कर में एक सरफिरे आशिक ने पहले लड़की फिर खुद को गोली मार ली। यह घटना उत्तरप्रदेश के झांसी शहर के मेवातीपुरा इलाके की है जहां एकतरफा प्रेम के चक्कर में एक युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

Updated on: 05 Nov 2017, 12:43 PM

नई दिल्ली:

एकतरफा प्यार के चक्कर में एक सरफिरे आशिक ने पहले लड़की फिर खुद को गोली मार ली। यह घटना उत्तरप्रदेश के झांसी शहर के मेवातीपुरा इलाके की है जहां एकतरफा प्रेम के चक्कर में एक युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रोहित कुशवाहा (24) अपने पड़ोस में रहने वाली सुनन्दा (21) से एकतरफा प्यार करता था। सुनन्दा ने कई बार उसका प्रेम प्रस्तान अस्वीकार कर दिया था। इससे नाराज होकर रोहित ने शुक्रवार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सुनन्दा की हत्या करने के बाद रोहित ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें: केरल: इंतजार कर रहे यात्रियों को बस ने कुचला, 5 की मौत 20 घायल