बुलन्दशहर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश सोनू ढेर, एक फरार
यूपी की बुलन्दशहर पुलिस और बादमाशों के बीच एक मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर हो गया है।
नई दिल्ली:
यूपी की बुलन्दशहर पुलिस और बादमाशों के बीच एक मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर हो गया है। यह मुठभेड़ सिकंदराबाद के संतपुरा नहर पर हुई जिसमें अलीगढ़ के जवां का रहने वाला 50 हज़ार का इनामी सोनू बदमाश मारा गया।
पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में 12 से ज़्यादा राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की तरफ से फरार हो गया है। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार मरने वाला बदमाश बुलन्दशहर में हुई डकैती की वारदातों में शामिल था।
यह भी पढ़ें : मुंबईः लोअर परेल इलाके में भीषण आग, 15 की झुलसकर हुई मौत
गौरतलब है कि सिकंदराबाद के क्षेत्रीय अधिकारी रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब बाइक को रोकने इशारा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की।
जिसके बाद घटनास्थल पर बुलन्दशहर एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम टीम सहित भारी पुलिसबल पहुंचा और ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अब दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : मुरादाबाद: दहेज न लाने पर पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य