logo-image

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में सिलेंडर फटने से दो की मौत, 8 घायल

अलीगढ़ के बीमानगर देवी इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार ब्लास्ट हो गया।

Updated on: 08 Sep 2017, 01:46 PM

नई दिल्ली:

अलीगढ़ के बीमानगर देवी इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

फिलहाल इस धमाके का कारण घर में गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर धमाके की वजह को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश: किलर गेम 'ब्लू व्हेल' के प्रति बच्चों को जागरूक करेगी यूपी पुलिस

ब्लास्ट के बाद जीटी रोड पर यातायात रोक दिया गया और मौके पर कई थानों की फोर्स भी लगा दी गई है।

इस घटना में दो सगे भाईयों कुंवर पाल व आशू की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिलेंडर फटने से 5 मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर मलबे को हटाने के लिए 3 जेसीबी मशीन लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: किलर गेम 'ब्लू व्हेल' ने लखनऊ में दी दस्तक, छात्र ने लगाई फांसी