यूपीः देवरिया में पुजारी समेत दो की हत्या, एक गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सकरापार में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। इसमें से एक व्यक्ति मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी तब साने आई जब सुबह पुजारी का शव कुछ लोगों ने पास के एक तलाब में देखा। घटना की सूचना के बाद परिजन स्तब्ध रह गए। पुजारी का शव देखते ही उनके परिजन आक्रोशित हो उठे। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए और धारदार हथियार से मार मार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। हत्या को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी भी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पुजारी रविवार की रात मंदिर में सोए थे और सुबह उनकी लाश पोखरे के तट पर मिली। परिजनों के मुताबिक उनके सिर पर चोट के कई निशान है। देखते ही परिजन आक्रोशित हो गए।
इसे भी पढ़ेंः मुरादाबाद के भरी पंचायत में युवक को जमकर बेल्ट से पीटा, मूकदर्शक बने रहे पंच
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके पिता को पकड़ कर जमकर पीटा। पुलिस को देखते ही हत्यारोपित फरार हो गया।
पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें